भरत लाल गोयल

——————————————
फरह। फरह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मप्र का कुख्यात बदमाश मथुरा के फरह क्षेत्र में अपराध करने की फिराक में घूम रहा है। दूसरी ओर स्वाट टीम को भी बदमाश के आने की सूचना मिली। दोनों टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बदमाश की लोकेशन पता की। कार्यवाही करते हुए उसे फतिहा कट से मुठभेड के बाद गिरफतार कर लिया। थानाप्रभारी के अनुसार उसके पास से एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।






