पीडीयू समाचार।

—————————————–
राया रोड पर गांव दीवानकलां के समीप माइनर में एक अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मथुरा रोड पर गांव गौसना के समीप माइनर में 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव को देखने के लिए आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी जमुनापार प्रदीप कुमार भी मौैके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को माइनर में फैंका गया है।






