भरत लाल गोयल

—————————————–
मथुरा। गोबर्धन के गांव सकरवा के जंगल में जला हुआ मानवकंकाल मिलने से लोगों में भय पैदा हो गया है।
बताया गया है कि युवक को बिटौरे में डालकर आग लगाई गई है। पास मिले कपडों से मृतक की उम्र 15 से 18 वर्ष प्रतीत हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करा रही है। घटनास्थल परे दो सिम और शराव का क्वार्टर भी बरामद हुआ है।






