FARAH-जीजीआईसी परखम में छात्राओं से बसूली पर हंगामा, लगाए आरोप

– प्रभारी ने कहा कि शिक्षकों की व्यवस्था को लिए गए हैं 100-100 रू
– पीटीए फंड में जमा किया गया है पूरा पैसा,
भरत लाल गोयल,ब्यूरो चीफ, उ0 प्र0 


—————————————–
फरह। जीजीआईसी परखम में छात्राओं से बसूली को लेकर अभिभावकों ने बीते दिन हंगामा किया और आरोप लगाया कि कालेज में जबरन उनकी बेटियों से बसूली की जा रही है, जबकि कालेज में शिक्षण के नाम पर जीरो हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि उनकी बेटी के पैसे न देने पर उसका नाम प्रथक कर दिया गया है।
अभिभावकों ने शिकायत करते हुए कहा है कि परखम स्थित जीजीआईसी में उनकी छात्राओं का शोषण किया जा रहा है। सरकार टीचर्स को वेतन दे रही है। इसके अलावा अन्य फंडस भी होते हैं। इसके बाद भी उनकी बेटियों से बसूली की जा रही है। पूर्व प्रधान वासुदेव का कहना है कि उनकी दो बेटी जीजीआईसी में पढती है। पैसा न देने पर कालेज प्रशासन ने उनका नाम प्रथक कर दिया है। यह सरकारी आदेशों की उपेक्षा नहीं है तो क्या है। अन्य अभिभावकों ने भी इस बात को लेकर बिरोध किया है।
——————————————
वर्जन
मेरी बेटियों ने कालेज में मांगा जा रहा चंदा नहीं दिया तो उनको प्रताडित किया गया है। उनका बिधालय से नाम भी काट दिया है। मैं कालेज की शिकायत शासन को करूंगा।
……………………………वासुदेव पूर्वप्रधान परखम
अध्यापकों की बिधालय में कमी है। शिक्षकअभिभावक संघ के तहत 100-100 रूपए निजी स्तर पर अध्यापकों की व्यवस्था के लिए आदेशित कियागया था। पैसे पीटीए फंड में जमा है। हमारे यह राशि कम हैं। अन्य जीजीआईसी या एडे डमें छात्रछात्राओं से 200 से 250 रूपए बसूले गए हैं।
………………….. मुकेश कुमार, प्रभारी प्रिंसीपल जीजीआईसी परखम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*