फरह।देवेन्द्र गोस्वामी

नगर पंचायत और पुलिस के नाम पर फरह के मुख्य चौराहे पर सवारी और मालवाहक वाहनों से 24 घंटे अवैध वसूली की जा रही है। हालांकि कस्बा के इस व्यस्त चौराहे पर पहले हर समय जाम लगा रहता था। अंडर पास बनने के बाद जाम से मुक्ति तो मिली है लेकिन अवैध वसूली नहीं रुकी। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाईवे पर सभी तरह के ठेके निरस्त कर दिए गए हैं। एक टेंपो चालक ने बताया मथुरा आगरा जाने वाले टेंपो से प्रति चक्कर 30 लिए जाते हैं और कोई पर्ची भी नहीं दी जाती। विरोध करने पर हाथापाई कर धमकी कर देने लगते हैं।अवैध वसूली से आजिज आकर टेंपो चालकों ने कई बार हंगामा भी किया है लेकिन दबंग व कथित ठेकेदार के सामने टिक नही पाते। डर और थककर इसी वजह से टेंपो चालक मजबूरी में पैसा देते हैं।और जल्दी सवारी भरने के चक्कर में टेंपो वाले आड़े तिरछे खड़ा कर देते हैं जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस अवैध वसूली में राजस्व का नुकसान है लेकिन प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।
वर्जन-
नगर पंचायत किसी भी तरह की कोई अवैध वसूली नहीं करा रहा है अगर कोई अवैध वसूली कर रहा है तो पुलिस व प्रशाशन कार्रवाई करें।
– कृष्णकांत पचौरी
चेयरमैन,फरह






