FARAH-सर्द रातों में ठंडी पडी पुलिस के बूटों की हनक,देर शाम होते ही सूना पड़ा बाजार

फरह। PDU समाचार,ज्यों ज्यों सर्दी बढती जा रही है त्यों त्यों पुलिस की गश्त भी ठंडी होती जा रही है। गत वर्षों में भी
सर्दियों के इन्हीं दिनों में चोरों ने कई तरह की चोरियों कों अंजाम दिया है कही छत में सेंध लगायी गयी तो कहीं शटर और
ताले तोडे गये और कहीं बैंक के एटीएम भी उखाडे गये। मगर पुलिस की निष्क्रियता शायद किसी घटना के होने का इंतजार
कर रही है।


पुलिस की पैदल गश्त भी कस्बे में नगण्य हो गयी है। पहले के जैसे पुलिसकर्मी अब कस्बे में दिखाई नहीं देते। लोग पुराने
दिनों को याद करने लगे हैं जब कस्बे में रोज शाम थाना पुलिस आम जनता की बीच दिखाई देती थी। सोते समय भी लोगों
को पुलिस की गाडियों के साइरन से राहत महसूस होती थी। गौरतलब है सर्दियों में रातों के ज्यादा लम्बी होने से चोरों का
हौसला बुलन्द रहता है और वो अपनी चोरी करने की योजना बनाते रहते हैं। मगर वो भी पुलिस की सक्रियता को देखते हुये
अपने इरादों में नाकाम रहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*