MATHURA-एक एक बिंदु पर जबाव दाखिल किया सदर तहसीलदार ने

– 12 बिन्दुओं पर राजस्व अधिवक्ताओं की शिकायत के बादी की गई थी जांच
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा ने राजस्व अधिवक्ताओं के प्रदर्शन और शिकायत के बाद तहसीलदार के खिलाफ जांच गठित की थी। एडीएम फाइनेंस रविन्द्र कुमार को जांच अधिकारी बनाया था। 12 बिन्दुओं पर जांच की गई। तहसीलदार सदर ने एक एक बिंदु पर अपनी आख्या डीएम को सौंपी है।
सदर तहसीलदार उमेशचंद के बिरूद्व कुछ दिन पहले राजस्व अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद बार एसोसिशन ने भी अधिवक्ताओं का पक्ष लेते हुए डीएम आफिस पर प्रदर्शन किया । अधिवक्ताओं का आरोप था कि तहसीलदार सदर ने नो बर्क होते हुए भी वादी प्रतिवादी से मिलकर केसों का निपटारा कर दिया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार के बिरूद्व जांच गठित की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*