-यमुनापार पुलिस मानकर चल रही आत्महत्या
– पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों ने एसएसपी से की गुहार
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा। थाना यमुनापार की श्यामपुरम कालौनी में चार दिन पूर्व घर के पीछे लगे पेड पर युवक लटका मिला था। उसके कान में ईअर फोन भी लगा था। मफलर का उसका फांसी का फंदा बना हुआ था। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर देख रही थी। असंतुष्ट परिजनों ने बीते दिन एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार की और कहा कि साहब, उनके बेटे ने आत्म हत्या नहीं की है, वरन उसे उसकी पत्नी ने ही मरवाया है। मृतक के पिता बंसत लाल ने बताया कि उसके बेटे की मौत को पुलिस आत्महत्या मान रही है। जबकि उसने आत्महत्या नहीं की है। उसने बताया कि उनके मृतक बेटे संजीव और पुत्रबधु अनीता के संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। अनीता द्वारा कुछ समय पूर्व तलाक के लिए अर्जी भी दी गई थी। किन्तु संभ्रात लोगों के हस्तक्षेप से समझौता हो गयाथा। पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्रबधु ने अनैतिक संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कराई है।






