– धन्वतरी कालेज में कक्षाएं चलती मिलीं, स्टूडेंटस से भी किए टीम ने सवाल जबाव
– एडीफाई और दिव्या का किया शाम तक अवलोकन
भरत लाल गोयल, प्रमुख संपादक पीडीयू समाचार

——————————————
फरह। बुधवार को डायट की दो सदस्यी टीम ने क्वालिटी मेंटन के तहत फरह के डीएलएड कालेजों का निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट पहुंची। कालेज भवन का अवलोकन किया। लैब आदि भी देखीं गई। इसके बाद टीम सीधे क्लासेज रूम में पहुंची। वहां स्टूडेंटस से सीधा संवाद किया और छात्रछात्राओं से सवाल जबाव के माध्यम से शिक्षण का स्तर मापा। स्टूडेटस ने बताया कि शिक्षण अच्छा चल रहा है। समस्त बिषयों के पाठयक्रम कुशलता के साथ पूर्ण हो गए हैं। सभी शिक्षकों का सहयोगात्मक व्यवहार उनको प्रेरित करता है। तत्पश्चात टीम ने कालेज सचिव प्रिंयक सारस्वत से शिक्षण और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। तत्पश्चात टीम के सदस्य संतुष्ट नजर आए और वे एडीफाई और दिव्या डीएलएड कालेज पहुचे। वहां देरशाम तक निरीक्षण करते रहे। टीम ने वहां चुस्त दुरस्त व्यवस्था के लिए सुझाव भी दिए। टीम ने बताया कि शासन का उददेश्य उच्चशिक्षा में गुणवत्ता का स्तर बनाए रखना है। टीम उसी उददेश्य से निरीक्षण कर रही है। जो कालेज इस संबंध में श्रेष्ठ मिलेंगे। उनकी रिपोर्ट अच्छी भेजी जाएगी।






