– ऊनी कम्बल को तैयार कराने में प्रति कंबल लागत आई दो हजार रू
– स्लोथ बीयरों की भी रइस ठंड से रक्षा हो सकेगी इसी तरह
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा/आगरा। चुरमुरा स्थित वाइल्ड लाइफ एसओएस एलीफेंट कन्जरवेशन होम में ठंड से हाथियों को बचाने का चिंतन प्रारम्भ हो गया है। हाथियों को हाड कम्पाती ठंड से बचाने के लिए वाइल्ड लाइफ ने उनके लिए बडे बडे ऊनी कम्बल तैयार कराए हंै, जिनकी कीमत प्रति कम्बल दो हजार के लगभग आई है। यही नहीं आगरा के कीथम स्थित स्लोथ बीयर केयर सेटर पर भी मौजूद भालुओं की रक्षा के लिए भी गर्म कपउे तैयार किए गए हैं।
एसओएस वाइल्ड लाइफ के एमडी बैजूराज ने बताया कि एलीफेंट केयर सेंटर पर इस समय 23 हाथी हैं। मौसम के अनुसार इनकी दिनचर्या में परिवर्तन करना पडता है। ठंड प्रारम्भ होते ही इनके लिए बडे बडे गर्म कम्बल तैयार कराए गए हैं। जिन्हे हाथियों को पहनाया गया है। यही नहीं उनकेा अंदर से भी गरम रखने के लिए सर्दियों के अनुसार खानपान दिया जा रहा है। गरम हलुआ और गुड की बनी गजक भी खिलाई जा रही है। इसी तरह का व्यवहार स्लोथ बीयर केन्द्र पर भालुओं की रक्षा के लिए किया जा रहा है। वाइल्ड लाइफ एसओएस के सहसंस्थापक कार्तिक नारायण कहते हैं कि संस्था में ऐसे भालुओं और हाथियों को लाया गया है जो मुददतों से पीडित थे। उनको मुक्त कराया गया है। केयर सेंटर में उनकी ठीक से परवरिश की जा रही है।






