भरत लाल गोयल

—————————————-
मथुरा। गोबर्धन में दानघाटी मन्दिर के समीप से एक मोबाइल कम्पनी द्वारा अंडरग्रांउड केबिलें बिछाई जा रही हैं। इससे गिर्राजजी की शिलाओं को नुकसान पहुंच रहा है। नगरपंचायत जब इस कार्य के प्रति वेपरवाह दिखी तो किसी ने लापरवाही पूर्ण कार्य की वीडीयेा बना ली और एनजीटी कोर्ट के याचिकाकर्ता आनन्द बाबा को उसे भेज दिया। बाबा वीडीओ को देखते ही बौखला गए । उन्होने वीडीओ डीएम को फारवर्ड करे हुए शिकायत की। डीएम ने वीडीओ को गंभीरता से लेते हुए सीओ गोबर्धन को निर्देश दिए हैं कि उक्त कंपनी के कार्य को तुरन्त रूकवाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं।






