-इस बार रालोद का सासंद होगा मथुरा सेः चै अनूप सिंह
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा। रालोद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ब्लाॅक स्तरीय महानगर संगठन की बैठक मथुरा में जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
इसमें पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने कहा कि भाजपा सासंद को जनपद के गांव भी मालूम नहीं है। मुम्बई की चकाचैंध में रहीं वर्तमान संासद से लोग विकास की उम्मीद लगा कर बैठे थे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं । श्री सिंह ने कहा कि भाजपा राज में आम जनता कराह उठी है। बेराजगारों की जमात खडी हो गई है। मजदूरों और किसानों का दर्द बढ गया है। जनता ने निश्चित रूप से अपना मन बदल लिया है। इस बार रालोद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। जिलाध्यक्ष राम रसपाल पौनियां ने कहा कि संगठन की मजबूती के बिना सत्ता एक दिवास्वप्न है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ होते हैं। रालोद चै चरणा सिंह की नीतियों और रीतियों पर संचरित है। कार्यक्रम से पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पौनियां और पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्री सिंह का माला और पटुका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर डा अशोक अग्रवाल, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह, प्रमुख राजपाल सिंह भरंगर, जिलापंचायत सदस्य सुरेश भगत जी, रविन्द्र नरवार, सिकन्दर सिंह तोमर, उदयवीर सिंह, प्रमुख बाबूलाल, युवा नेता उदयभान सिंह, तौफीक, आढती शाकिर कुरैशी, चै सज्जनसिंह, पप्पूसिंह ठाकुर, जितेन्द्र सिंह सदस्य,ठा बलदेव सिंह, बच्चन पहलवान, ईशान चैधरी, मंगलनरवार, विश्वेन्द्र चैधरी, जेपी, मोहित, नवलशर्मा, संतोष चाहर, भागीरथ, बनय, अनुराग, प्रशांत, मनोज, बाॅबी अग्रवाल, चै पदम सिंह, दरवसिंह, ब्रजेश, मुकेश,नन्दकिशोर, मुकेश, विकास, मानपाल,डा एसबी अग्रवाल, नवीन,सोनू, आकाश, भगतसिह,मोन आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






