– सचदेवा कालेज आफ इंजीनियरिंग में आयोजित हुई टैलेंट सर्च -प्रतियोगिता में आगरा-मथुरा के 150 इंटरकालेजों के 1500 स्टूडेंटस ने की शिरकत
– इंजीनियरिंग और प्रबंधन के प्रति रूझान बढाना प्रमुख ध्येयः सुधीर सचदेवा
भरत लाल गोयल, सीेेेनियर रिपोटर पीडीयू समाचार

मथुरा। सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन किया गया, इसमें 1500 स्टूडेंटस का रिकार्ड प्रदर्शन रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में सैंट जोन्स एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन डा. सुधीर सचदेवा, सहायक निदेशक डॉ ए.के सिंह, डीन अकादमिक डॉ भोले सिंह ने संयुक्तरूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। चेयरमेन डॉ सुधीर सचदेवा नें कहा कि टैलेंट सर्च प्रतियोगिताएं कराने का मुख्य ध्येय स्टूडेंटस का रूझान इंजीनियरिंग और प्रबंधन की ओर बढाना है। वर्तमान में इंजीनियरिंग क्षेत्र बहु प्रतिभामुखी हो गया है। उनहोने स्टूडेंटस से इंजीनियरिंग और प्रोधोगिकी के बढते महत्व से परिचित कराया।

नॉलेज फेयर मे आगरा मथुरा जिले के लगभग 150 से ज्यादा स्कूलों के 1500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता दसवीं और बारहवीं स्तर के बिज्ञान विषयों को आधार बनाकर ली गई। ज्यादातर सवाल इंजीनियरिंग महत्व के रहे। प्रतियोगिता में एसी इंटर कालेज ,चमेलीदेवी इंटरकालेज, आचार्य श्रीरामशुक्ला इंटरस्कूल,जीजीआईसी आगरा,गीताप्रयाग इंटरकालेज,जीजीआईसी फरह, मास्टर बच्चू सिंह इंटरकालेज, एमपीआईसी इंटरकालेज, एमआर इंटरकालेज, नारायण हायर सैकण्डरी इंटरकालेज, नारयण गल्र्स इंटरकालेज,न्यू सनफलावर कालेज, अवंतीबाई इंटरकालेज, चित्रगुप्त इंटरकालेज, बैप्टिस्ट हाईस्कूल, हरीस्वरूप सिंह इंटरकालेज, महीपालशास्त्री इंटरकालेज, महर्षि दुर्वासा इंटरकालेज, राजकमल, एसके,एसकेएल, सरोजदेवी, सर्वोदय बिधामन्दिर, श्रीमती शहजादी बेगम,श्रीमती शांतिदेवी, तुलाराम,आदि इंटरकालेजों के छा़त्रछात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ सुधीर सचदेवा, सहायक निदेशक डॉ एके सिंह, डीन अकादमिक डॉ भोले सिंह, डॉ पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, देवेंद्र सिंह, डॉ शिखा गोविल, शिल्पा शर्मा, कैलाश चंद्र, दीपमाला, डॉ संतोष कुमार सिंह, राजकुमार तिवारी, ब्रज मोहन गोयल, राजेश कुमार, दीपक सक्सेना डॉ संतोष कुमार, डॉ राजेश कुमार और नितिन रावत आदि शिक्षकगण उपस्थित रहेें।






