– फरह में एक शादी समारोह में चला दोनों के बीच राजनीतिक ड्रामा
– पूर्व अध्यक्ष बोल, जनपद में विकास की गंगा बहाई, बिधायक अपने काम गिनादें
– बिधायक बोले जनता मेरी हमदर्द, चार बार से चुना जा रहा हूं बिधायक
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। कस्बा स्थित एक शादी समारोह में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष और स्थानीय बिधायक के बीच गरमागरम बहस से जनता प्रफुल्लित होती रही। जनता ने पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष के कार्यों की सराहना की।

बीते दिन कस्बे में एक शादी समारोह था। संयोग से समारोह में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूपसिंह पहुंच गए और स्थानीय बिधायक पूरनप्रकाश भी शिरकत करने पहुंचे। तभी दोनों के बीच बहस शुरू हो गईं। पूर्व पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह ने बिधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिधायक ने स्थानीय जनता से झंूठ बोला है। वे अपने विकास कार्यो को गिना कर दिखा दें। उन्होने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के हर गांव में विकास कार्यो को अंजाम दिया है। जनता इसकी गवाह है। इस पर जनता तालियां बजाने लगी। बिधायक पूरनप्रकाश बोले कि जनता मुझे चार बार से चुनती आ रही है। मैंने क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। बिना विकास कराए कोई जीत कर दिखाए। पूर्व अध्यक्ष ने खंडन करते हुए कहा कि बिधायक झूठ और फरेब की राजनीति बंद करें। मोदी लहर में अदद नेता का भी बहार के दिन आ गए थे। अब जनता सब समझ चुकी है। अब झूठे वायदों की राजनीति का मतदाता बदला ले रहे हैं। इस तरह की बहस से शादी समारोह कुछ समय के लिए राजनीति के ड्रामा में तब्दील होता नजर आया।
——————————————
वर्जन
मैंने अपने जिलापंचायत कार्यकाल में जनपद में विकास कार्यों की गंगा बहाई थी। 100 करोड से ज्यादा के विकास कार्य कराए थे। एक गांव भी ऐसा नहीं छोडा , जहां विकास नहीं कराया गया हो, अभी भी उदघाटन पटिटका इसका सबूत हैं। लेकिन बिधायक दस गांवों में भी अपने कार्य गिना दे ंतो मैं राजनीति छोड दूंगा।

चै अनूप सिंह, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मथुरा
——————————————
मुझ पर आरोप व्यर्थ हैं। जनता मेरा नाम ही नहीं मेरा काम भी जानती है।

पूरनप्रकाश, बिधायक बल्देव






