– पिछले छह माह से लगातार आन्दोलन कर रहे हैं टेट अभ्यर्थी
– उनको आस है कि सरकार उनको जनवरी में होने वाली बेसिक शिक्षकभर्ती में समयावधि बढाकर शामिल करे
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा। टेट-2011 पास अभ्यर्थी छह माह से लगातार अपने न्याय को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में भी धरना और अनशन किया। पुलिस की बर्बर लाठियों का भी सामना किया। इसके बाद उन्होने दिल्ली स्थित जंतरमंतर पर भी प्रदर्शन किया।
अब जनवरी 2019 में 68500 बेसिक शिक्षकों की भर्ती परीक्षा होगी। बेरोजगार अभ्यर्थियों को प्रदेश सरकार से अपेक्षा है कि कम से कम उनको इस भर्ती परीक्षा में बैठने की छूट दी जाए, ताकि उनका भला हो सके। बेरोजगार संघ के नन्दराम, बिष्णु, ममता, देवेश का कहना है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में उनको शामिल कर सरकार उपकृत करे। ताकि उनका भी भला हो सके। उन्होने परीक्षा में टेट अवधि बढाकर शामिल करने की मांग उठाई।






