डी.एम, सी.डी.ओ एवं एस.एस.पी. ने लिया मेला व्यवस्थाओं का जायजा,
अधीनस्थों को दिये निर्देश
भरत लाल गोयल
——————–
फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिमरूप दिया गया। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में व्यवस्थाआें की दृष्टि से तैयारियां जोर- शोर से शुरू हो गयी हैं। प्रदर्शनियों के लिए स्थान निर्धारित किए गए। मेले की व्यवस्थाओं के लिए जिलाप्रशासन के आला अधिकारियों ने भी बैठक कर जायजा लिया।

त्रिदिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र,एसएसपी बबलू कुमार,सीडीओ राम निवास, दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति, निदेशक राजेन्द्र प्रसाद, मेला समिति उपाध्यक्ष रोशन लाल, मंत्री नवीन मित्तल, अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, महामंत्री डा. कमल कौशिक के साथ निरीक्षण किया। साफ- सफाई, पेय जल, सुरक्षा, स्टाल आदि के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए और यह भी कहा कि मेले में आने वाले ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी कहा ि कवे विभागीय योजनाओं की सूची स्टाल्स पर चस्पा करें या बैनर आदि लगाएं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों की इस संबंध में बैठक भी ली। बैठक में अधिकारियों से समिति पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया।
इस मौके पर क्रान्तिशेखर सिंह उप जिलाधिकारी, सदर (मथुरा), धूरेन्द्र सिंह डी0डी0 कृषि विभाग, महोत्सव समिति अध्यक्ष अशोक टैंंटीवाल, महामंत्री डा0 कमल कौशिक, समिति मंत्री नवीन मिततल, भीकम दुबे, नरेन्द्र पाठक, महीपाल, अजय कुमार सूर्या एवं प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
—————————————–






