DHAM NEWS-झारखण्ड सरकार की कृषि प्रदर्शनी रहेगी इस बार आकर्षण का केन्द्र

– 6000 किसानों को मिलेगा एक एक किलो सरसों और उपकरण फ्री
– दो महामहिम मेला में करेंगी इस बार पर्दापण
– बैठक में कार्यक्रमों का खींचा गया खाका
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————


फरह। भारत की गौरवशाली लोक परम्परा को संरक्षित करने वाले पं दीनदयाल स्मृति महोत्सव में इस बार संस्कृति विभाग की ओर से चार कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण होगा, साथ ही झारखण्ड सरकार यहां अपनी कृषि प्रदर्शनी भी लगाएगी। इसके माध्यम से छह हजार किसानों को एक एक किलो सरसों बीज के रूप में निशुल्क भी दिए जाने की योजना है।
हालांकि आल्हा गायन को छोडकर कोई खास नया नहीं मेले में इस बार। समस्त कार्यक्रम पहले की तरह हैं। यह आल्हा गायन सात अक्टूबर को 11 बजे से होगा। 6 अक्टूबर को सुवह 8.30 पर हवनयज्ञ के साथ मेला का हर वर्ष की तरह आगाज होगा। 9 बजे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा, इसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य को बनाया गया है। बिशिष्ट अतिथि गाजियाबाद की महापौर श्रीमती आशाशर्मा होंगी। दोपहर एक बजे उप्र के संस्कृति विभाग द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई पर एक लघुनाटिका का प्रस्तुतीकरण होगा। इसके मुख्य अतिथि दुग्ध विकास मंत्री चौ लक्ष्मीनारायण होंगे। शाम 4 बजे कृषि एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी का उदघाटन कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधानमंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। बिशिष्ट अतिथि उर्जा मंत्रीश्रीकांत शर्मा होंगे। शाम साढे छह बजे से शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रात्रि में ग्रामीणों द्वारा बेसब्री से इंतजार किए जाने वाले कार्यक्रम रसियादंगल का आयोजन होगा। इसमें बिधायक पूरनप्रकाश को मुख्यअतिथि बनाया गया है। 7 अक्टूबर को सुवह 9 बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा तो दोपहर एक बजे से पं दीनदयालजी का भावांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम को रजत गुर्ज का बिराट कुश्ती दंगल होगा। इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष चौ तेजवीर सिंह को बनाया गया है। बिशिष्ट अतिथि बिधायक ठा कारिंदा सिंह को बनाया गया है। 8 अक्टूबर को स्वास्थ्य प्रतियोगिता आदि आयोजित होंगी। यानी इस बार कई कार्यक्रमों पर कैंची भी चली है। जानकारी देते हुए निदेशक राजेन्द्र ने बताया कि बच्चों से लेकर बृद्वों तक के कार्यक्रम मेले में रखे गए हैं। डा रोशनलाल ने बताया कि यह 49 वां मेले का आयोजन करने जा रहे हैं। अशोक टैंटीवाल ने कहा ि कइस बार कवि सम्मेलन को नया लुक दिया गया है। इस मौके पर मेलासमिति अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, उपाध्यक्ष डा रोशनलाल, भीकमचंद दुबे, प्रबधंक नरेन्द्र पाठक,पूर्व प्रधान राजेन्द्र , आरएसएस के बरिष्ठ प्रांत प्रचारक राजवीर सिंह, स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह ,नवीन मित्तल, डा कमल कौशिक आदि मौजूद थे।
——————————————
उप्र के संस्कृति विभाग कराएगा 4 कार्यक्रम


पं दीनदयाल स्मृति महोत्सव में उप्र सरकार का संस्कृति विभाग की ओर से चार कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पहले दिन दो कार्यक्र्रम रखे गए हैं। अगले दो दिन एक एक कार्यक्र्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम भारतीय संस्कृति पर ओतप्रोत होंगे। इनमें आलहा गायन, लोक नाटय और लेककला आदि कार्यक्रमों की थीम होगी।
——————————————
दो महामहिम बनेंगी मेले की शान और गौरव
इस बार दो राज्यों की राज्यपालों को मेले में बुलाया गया है। उत्तराखंड की राज्यपाल 6 अक्टूबर को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बनेंगी तो झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 8 अक्टूबर को आएंगी । उनको महिला लोकगीत कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है।
——————————————

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*