छात्रवृत्ति देने का ध्येय गरीब और निर्बल को आगे बढानाः करूणेश

– फरह स्थित ईशान इंजीनियरिंग कालेज में समाज कल्याण और पिछडा वर्ग विभाग के अधिकारियों ने 200 स्टूडेंटस को बांटे छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–


फरह। ईशान कालेज आफ इंजीनियरिंग में जिला प्रशासन तथा जिला समाज कल्याण विभाग ने बीते दिन छात्रवृत्ति दिवस मनाया, इसमें बीटेक और एमबीए के 200 स्टूडेंटस को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
छात्रवत्ति वितरण समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि जिलासमाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी, पिछडा वर्ग अधिकारी शंकर देव तिवारी व प्रबंधन समिति के संयुक्तरूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई।


मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी करूण त्रिपाठी ने कहा कि छात्रवृत्ति प्रदान करने का शासन का ध्येय निर्बल और कमजोर वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढाना है ताकि वे धन के अभाव में अशिक्षित न रह सकें। उन्होने छात्रछात्राओं को बधाई भी दी और कहा कि यह छात्रवृत्ति भी कभी कभी मामूली तकनीकि कमी से रूक जाती है। उनहोने स्टूडेंटस को कहा ि क स्टूडेंटस छात्रवृत्ति को आवेदन करते समय प्रवष्टियां ठीक से भरें। गलती होने पर छात्रवृत्ति रूकने की संभावना हो जाती है। उन्होने यह भी कहा कि सभी रिन्यूवल छात्रों को अक्टूबर तक तथा नए छात्रों को 26 जनवरी तक स्कॉलरशिप मिल सके, इसके लिए व्यवस्थाएं तय की जा रही हैं। कालेज चेयरमेन संजय अग्रवाल ने कहा किअब तक के इतिहास में पहलीबार हुआ कि इतनी जल्दी छात्रवृत्ति स्टूडेंटस को मिल सकी है। इसके लिए उन्होने केन्द्र और राज्य सरकार के साथ साथ विभाग के आला अधिकारियों को भी बधाई प्रेषित की। डायरेक्टर डा जी श्रीवास्तव ने कहा कि कालेज का लक्ष्य स्टूडेंटस को शिक्षण के प्रति जागरूक और उकनो कुशल बनाना है। छात्र और संस्था के मध्य फीस खास मुददा नहीं रहा। गौरतलब हो इससे पूर्व ईशान कालेज के 25 छात्रों को मथुरा स्थित किसान भवन में सांसद हेमा मालिनी के करकमलों से छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए थे। इस मौके पर चेयरमेन संजय अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती मंजरी अग्रवाल, निदेशक डा जी श्रीवास्तव, कुलसचिव एसके सिंह, डीन एकेडमिक ई आरके विश्वकर्मा व हजारों छात्रछात्राएं मौजूद थे।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*