महुअन टोल पर चला चेकिंग अभियान

फरह। महुअन टोल पर मंगलवार को पुलिस का चेकिंग अभियान चला, इसमें पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों के चालान काटकर शमनशुल्क बसूला।
पुलिस के चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हडकम्प मचा रहा । कई लोग पुलिस की नजर में धूल झोंककर अपने वाहन निकालने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने उनको पकडकर जुर्माना ठोंका।






