भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। हिन्दुस्तान कालेज आफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलाजी में हुई मंडलस्तरीय विज्ञान प्रदर्शन में जल सरंक्षण पर प्रस्तुत की लघु नाटिका ने जीजीआईसी फरह की छात्राओं को प्रथमस्थान पर पहुंचा दिया। ईनाम पाकर छात्राएं ही गदगद नही ंहो रहीं, वरन अध्यापिकाएं भी फूली नहीं समा रहीं।

जनपद स्तरीय बिज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन फरह में ही हुआ था। इसमें तीन कालेजों के छात्रछात्राओं को अलग अलग वर्ग में स्थान मिला था। कुल 20 छात्रछात्राओं का चयन किया गया था। हर प्रतियोगिता में दो स्टूडेंटस का ही चयन किया गया था। तत्पश्चात मंडल स्तरीय बिज्ञान प्रदर्शनी हिन्दुस्तान इंजीनियरिंग कालेज में सम्पादित हुई थी। इसमें मंडलभर के सैकडों स्कूलों के छात्रछात्राओं ने भाग लिया। फरह स्थित जीजीआईसी छात्राओं ने प्रदर्शनी से जुडी प्रतियोगिता जलसंरक्षण पर बेहतरीन लघुनाटिका प्रस्तुत की तो निर्णायकों का मन प्रफुल्लित हो गया। छात्राओं की प्रतिभा देख उनका निर्णय एकदम मोड दे गया। उन्होने कालेज की छात्राओं को प्रथम स्थान प्रदान किया। अध्यापिका सुषमा अग्रवाल ने बताया कि कालेज में छात्राओं को पाठयसहगामी क्रियाओं में भी दक्ष किया जाता है। कालेज ने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीते हैं। इस मौके पर अध्यापिका कल्पना सिंह, प्रिंयका आदि मौजूद थीं।






