यह आवाज निकली है तो दूर तलक जाएगी

– टीईटी -2011 के अभ्यर्थियों पर लाठी भाजना महंगा पडेगा सरकार को
– अभ्यर्थियों की चेतावनी, एक एक लाठी सरकार के ताबूत में एक एक कील सिद्व होगी
न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
——————————————


टीईटी-2011 के बेरोजगार सरकार से हक की रोटी मांग रहे हैं उनको बदले में मिल रही हैं लाठियां। महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं बख्शा और शिक्षक दिवस पर भावी शिक्षकों की लाठियों से पूजा की गई।
टीईटी 2011 के बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक दिवस पर प्रदेश भर से लगभग पचास हजार अभ्यर्थी सचिवालय पहुंचे और घेराबंदी शुरू की। अभ्यर्थियों की मांग थी कि उनको अध्यापक की नौकरी दी जाए। इस टैट में बहुत सारी गडबडियां हुई थी। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों को क्यों बलि का बकरा बनाया जा रहा है। टैट परीक्षा में उस सयम बडे पैमाने पर धांधली हुई। सरकार उस धांधली को नहीं रोक पाई। काफी संख्या में फर्जी नौकरी पा गए। इस परिप्रेक्ष्य में योग्य अभ्यर्थी नौकरी से वंचित रह गए। सरकार से मांग की गई कि टैट 2011 की अवधि बढाई जाए और उनको आगामी भर्ती में शामिल किया जाए। कई अभ्यर्थियों की मांग थी कि उनको हर हाल में स्थाई अध्यापक बनाया जाए। जब अभ्यर्थी अपनीं मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे कि तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और इसमें तमाम लोग चुटैल हो गए। एक गर्भवती महिला भी घायल हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*