एससीएसटी एक्ट के बिरोध में सवर्णों का लावा गुरूवार को चारों ओर सडकों पर फूटता नजर आया।

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
आगरा-मथुराकेन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए एससीएसटी एक्ट के बिरोध में सवर्णों का लावा गुरूवार को चारों ओर सडकों पर फूटता नजर आया। यही नहीं कानून को अंग्रेजों के जमाने के कानून रौलट एक्ट से तुलना करते हुए काले कानून की संज्ञा प्रदान की।


गुरूवार को सवर्णों के आन्दोलन से आगरा मथुरा सहित पूरा प्रदेश दहल उठा। जगह जगह रैलियां निकालकर गूंगी बहरी सरकार के कानों तक आन्दोलन के जरिए अपनी आबाज पहुंचाई। समूचे आगरा में सुवह से ही बिरोध प्रदर्शन जारी रहा। मंडलभर में बंद का असर दिखा। आन्दोलन कारियों का उग्र प्रदर्शन इस कदर रहा कि कई स्थानों पर तोडफोड के भी समाचार मिले हैं।


आगरा के समशाबाद में आन्दोलन कारियों ने एक महापुरूष की प्रतिमा को तोड दिया, इससे माहौल गरम हो गया। मौके पर पहुंचे भारी मात्रा में पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। ख्दौली में भी उग्र झडप होने के समाचार मिले हैं। फतेहाबाद, न्यू आगरा, दयालबाग,पिनाहट,टं्रांस यमुना कालौनी में आन्दोलनकारियों ने दुकानों को बंद करा दिया। अछनेरा में आन्दोलन कारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर बिरोध जाहिर किया। इसी तरह मथुरा में भी धौलीप्याउ, होलीगेट, डीगगेट, नया बसस्टैण्ड, कृष्णानगर सहित दर्जनभर स्थानों पर दुकानों को बंद कराकर बिरोध किया गया। जनपद के कस्बों में भी बंद का पूरा असर देखा गया।

फरह में सुवह से ही बाजार बंद रहा। बरारी, टाउनशिप, औरंगाबाद, मांट, नौहझील, गोबर्धन, छाता, कोसीकलां, नन्दगांव आदि स्थानों पर प्रदशर्नकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों को कोसा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*