भरत लाल गोयल
——————————————
फरह। इस बार स्वतंत्रता दिवस का गांव महुअन में नूतन तरीके से आगाज होगा। गांव की युवा समिति ने इस दिन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रखा है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।

युवाओं के खेलों के प्रति समर्पण भाव ने ग्रामीणों में भी रूचि जाग्रत कर दी है। युवा खुद ही चंदा एकत्रित कर बडे स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता को अंजाम देना चाहते हैं। इसमें उनहोने 100 , 400, 800, 1600 मीटर की दौड प्रतियोगिता रखी है तो वहीं लम्बीकूद और गोला फेंक इवेंट को भी शामिल किया गया है। विजेताओं के 1100 रूपए से लेकर 2100 के साथ साईकिल,सेला और सील्ड भी पुरस्कार में रखे गए हैं। तृतीय स्तर पर तक विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी को बनाया गया है।






