FARAH-मन्दिर में पूजा कर रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला, पूर्व चेयरमेन सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट

– तीसरी बार हुआ निवर्तमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
– चुनाव के समय से चली आ रही सत्ता को लेकर प्रतिद्वंद्विता
भरत लाल गोयल


—————————————
फरह। बुधवार को पूर्व चेयरमेन मुरारी लाल शर्मा सहित दस लोगों के बिरूद्व जान लेवा हमला करने की रिपोर्ट फरह थाने में दर्ज कराई गई है। नगरपंचायत चुनाव के समय से तीसरी बार यह मामला कस्बे में उभर कर आया है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान चेयरमेन केके पचौरी का परिजन हिमांशु पुत्र गिर्राज आज सुवह रोजाना की भांति हाईवे स्थित राधाकृष्णन मन्दिर में पूजा कर रहा था, आरोप है कि तभी पूर्व चेयरमेन मुरारी लाल शर्मा के परिवार और पक्ष के लोगों ने हिमांशु पर मन्दिर में हमला बोल दिया। उससे बुरी तरह मारपीट करते हुए मन्दिर परिसर से बाहर खींच लाए। वहां लाठी डण्डों से उस पर वार करने लगे। मौके पर पहुंचे कस्बे के कुछ लोगों ने हिमांशु को जैसे तैसे बचाया। लेकिन हिमांशु इससे बुरी तरह घायल हो गया। उसे आगरा के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायर भी किए। इससे कस्बे में अफरातफरी फैल गई। घटना की रिपोर्ट पीडित के पिता गिर्राज प्रसाद ने पूर्व चेयरमेन मुरारी लाल शर्मा सहित सतेन्द्र उर्फ भोला, हरीश, धीरज, लटूरिया, आकाश, नीतेश, सोनूशर्मा, दीपक गौड और अशोक के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है। गौरतलब हो दोनों पक्षों के मध्य 8 जुलाई को भी विवाद और झगडा हुआ था। लेकिन लोगों की मध्यस्था से विवाद को समाप्त करा दिया गया था।
—————————————–
वर्जन
पूर्व चेयरमेन मुरारी और उसके लोगों ने मन्दिर में पूजा करते उसके परिवार के व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया है। पीडित के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
केके पचौरी, चेयरमेन फरह
मुझे विवाद और हमले की जानकारी नहीं है। मैं दो दिन से लखनऊ में हूं। फोन से मुझे सूचना मिली है।
मुरारी लाल शर्मा, पूर्व चेयरमेन फरह

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*