– सूचना पर भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
– 200 बीघा धान पानी में डूबे किसानों के
भरत लाल गोयल
——————————————

फरह। धर्मपुरा पर टूटी आगरा नहर की पटरी को अंतत ग्रामीणों ने खुद ही ठीक कर पानी के खेतों की ओर बहाव को बंद किया।
बीते दिन आगरा नहर की पटरी धर्मपुरा गांव के समीप चार स्थानों पर बरसात के पानी के दबाव से टूट गई थी। इससे उनके दो सौ बीघा से ज्यादा धान के खेत जलमग्न हो गए थे। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया था। लेकिन ग्रामीणों के पास न कोई कर्मचारी पहुचा न कोई अधिकारी। अंतत ग्रामीणों ने सरकारी व्यवस्था पर भरोसा को नकारते हुए खुद ही पटरी को ठीक करने में जुट गए। सुवह से दोपहर तक दर्जनों ग्रामीण टूटी पटरी की खाई में मिटटी , गिटटी और पत्थर आदि भरते रहे। अंतत उन्होने पूरे दिन श्रम कर टूटी पटरियों को ठीक कर दिया।






