शासन की व्यवस्थाओं पर खडे हो रहे सवाल

—————————————–
यह किसी बिडम्बना से कम नहीं हैं कि प्रदेश में क्लर्क भर्ती ऑन लाइन प्रतियोगी परीक्षा से की जा रही हैं । वही सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती के लिए आफ लाइन परीक्षा ली गई है। इसमें भी अव्यवस्थाओं का आलम रहा। कई परीक्षा केन्द्रो पर बिधुत व्यवस्था तक नहीं थी। अभ्यर्थी गर्मी में परीक्षा देने को मजबूर होते रहे। बता दें कि प्रदेश में बिधुतविभाग में अभी कुछ समय पहले क्लर्क भर्ती के लिए आनलाइन परीक्षा ली गई थी। यही नहीं रेलवे में डी ग्रुप की भर्ती भी ऑनलाइन परीक्षा से की जा रही है। यानी गेंगमैन बनने के लिए ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है। जबकि प्रदेश में जीआईसी में अध्यापक भर्ती के लिए आफलाइन पेपर लिया गया है, अभ्यर्थियों में यह चर्चा का बिषय रहा।






