MATHURA-एलटी ग्रेड टीचर्स परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर रहा मिला जुला,परीक्षा केन्द्रो का जायजा सीओ रिफाइनरी विनय चौहान ने लिया

– लिटरचेर से सवाल थोडा कठिन रहे तो ग्रामर के प्रश्न आसान
– उप्र लोकसेवा आयोग ने पहली बार ली इस पद की भर्ती के लिए परीक्षा
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–


मथुरा। रविवार को प्रदेशभर में 36 से ज्यादा जनपदों में उप्र लोकसेवा आयोग ने एलटीग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न कराई। मथुरा, आगरा और ललितपुर जनपदों में अंग्रेजी बिषय के परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। मथुरा और आगरा में लगभग बीस हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हालांकि इस बार अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या भी खूब रही है। मथुरा शहर में परीक्षा केन्द बनाए गए थे। एक केन्द्र से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मिलाजुला था। लिटरचेर बिषय थोडा कठिन था। लेकिन पेपर में समय का अभाव दिखा। दो घंटे में 150 सवालों के जबाव पूछे गए थे। इनमें 30 सवाल सामान्य अध्ययन के थे। सामान्य अध्ययन में चार पांच सवाल गणित के भी रखे गए थे। तो समसामयिक बिषय के भी कई सवाल थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि दोनों भाग के सवाल जटिल थे। रही सही कसर साहित्य ने कर दी। अभ्यर्थियों का कहना था कि आयोग ने सवाल सीधे सीधे न पूछकर घूमाकर पूछा था। बता दें कि मथुरा में बारांबंकी गाजियाबाद, लखनउ, इलाहाबाद सहित दर्जनों जनपदों से अभ्यर्थी परीक्षा देने रविवार को पहुंचे। केन्द्रो पर माकूल पुलिस व्यवस्था भी रही। हाईवे किनारे के कई परीक्षा केन्द्रो का जायजा सीओ रिफाइनरी विनय चौहान ने लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*