फोटो- हाईवे स्थित आर सी ढाबा पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिकरवार का स्वागत करते युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष ठा दीवान सिंह तरकर

फरह।देवेन्द्र गोस्वामी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के आदेशानुसार मथुरा जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार शनिवार की रात्रि को नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।आगरा मथुरा बॉर्डर पर पहुंचते ही हाईवे स्थित आरसी ढाबा पर युवा मोर्चा के कैंप कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष ठा दीवान सिंह तरकर के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार को राधाकृष्ण की तस्वीर बैठकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। महापौर मुकेश आर्य बंधू का भी स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता रमेशचंद्र तरकर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल चौधरी,प्रधान गोविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह,चेयरमैन के के पचौरी, पप्पू पचौरी, प्रधान नन्दकिशोर सिंह,जयवीर सिंह,राम पाठक,कृष्णगोपाल,सुरेश तरकर,केके सिंह, सुरेश चौहान,पप्पू खान,अनिल तरकर,कालू,धर्मेंद्र दीक्षित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






