मथुरा ब्रेकिंग- भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी पर बवाल जारी,कैबिनेट मंत्री पर मनमानी का आरोप

Mathura- नए जिला अध्यक्ष को लेकर बीजेपी में हुआ बवाल। नागेंद्र सिकरवार के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने किया विरोध।


मथुरा के विधायक व कैबिनेट मंत्री पर लगाया मनमानी करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री के करीबी बताए जाते हैं नए जिलाध्यक्ष एटा जिले के रहने वाले हैं।नए जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार को मथुरा के लोग भी नहीं जानते कौन है नागेंद्र सिकरवार वहीं भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं का कहना है पहले तो बाहरी मेयर की नियुक्ति कर दी गई एवं अब बाहरी जिलाध्यक्ष बना दिया। मनमानी फैसलों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी नाखुश है। नागेंद्र सिकरवार की जगह कई ऐसे चेहरे थे जिन पर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं को भी लुभाती थी लेकिन मनमानी के कारण पार्टी में विरोध शुरू होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*