AGRA-बारिश से हुई फसल बर्बाद, सदमे में किसान ने फांसी लगाकर दी जान

रिंकू
PDU समाचार
आगरा

फतेहपुर सीकरी के ग्राम सरसा में बारिश से बर्बाद हुई फसल और बैंक लोन के चलते किसान सदमे में आ गया। किसान ने घर आकर पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर उपजिलाधिकारी किरावली व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है।
शुक्रवार को किसान रवींद्र सिंह (35) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की पत्नी चंद्रवती देवी ने बताया कि उनके पति रवींद्र खेती को देखने गए थे। बारिश में फसल बर्बाद देखकर वा सदमे में आ गया।

 

किसान ने ले रखा था कर्ज

किसान ने ढाई लाख रुपए बैंक से कर्जा ले रखा था। इसको लेकर भी वो परेशान था। लोन के संबंध में बैंक के नोटिस पर नोटिस आ रहे थे। इससे परेशान होकर रवींद्र ने मौत को गले लगा लिया। 
सूचना पाकर उपजिलाधिकारी गरिमा सिंह, तहसीलदार राजू कुमार, दूरा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपजिलाधिकारी ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

विधायक ने दिया मदद का भरोसा

भाजपा विधायक चौधरी उदयभानसिंह ने सरसा गांव में किसान की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा गांव साथा में खारी नदी में डूबने से प्रधान पति आनंद तथा कोरई निवासी राजकुमार के यहां पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। 

विधायक ने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि किसान पर करीब ढाई बीघा खेती है। वहीं दो छोटे-छोटे बच्चे बॉबी व आकाश हैं। रवींद्र के पिता की भी काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*