
फरह। धर्मपुरा पर आगरा कैनाल टूटने से करीबन 200 से ढाई सौ बीघा धान की फसल प्रभावित हो गई है वही ग्रामीणों का कहना है फसल मुश्किल ही उपजाऊ व वृद्धि हो पाएगी। कुछ किसानों ने बताया पानी की यही स्थिति रही तो फसल का सड़ना शुरू हो जाएगा ।इस स्थिति में ग्रामीणों ने उक्त अधिकारियों को सूचना दी कर दी लेकिन किसी अधिकारी ने मुआना करना उचित नहीं समझा। धर्मपुरा के पास स्थित दर्जनभर गांव व परखम जमालपुर,थिरावली,बेरी स्थित दर्जनभर गांव व फसल प्रभावित हुई है। इस आपदा से सैकड़ों किसान भी प्रभावित हुए। कुछ किसानों पर तो सरकार भी मेहरबान नहीं थी जिसके कारण लोन माफी नहीं हो पाई एवं अब प्राकृतिक आपदा से किसानों के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। अब तो बस इस स्थिति में सरकार पर हो भरोसा जमाए बैठे है।







