FARAH-विवाहिता को जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज

फरह। थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत गांव दौलतपुर में बीती रात्रि विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की गई।विवाहिता के पिता रमेशचंद का आरोप है कि लड़की के ससुरालीजनों ने उनको जान से मारने की नियत से फांसी के फंदे पर लटका दिया था उन्होंने 6 साल पहले अपनी दोनों बेटियों प्रियंका व श्रीमती की शादी सुनहरी के दोनों बेटों रघुवीर वह महेश के साथ की थी। दहेज ना देने पर उनको आए दिन प्रताड़ना दी जाती थी और बीती रात्रि जान से मारने की कोशिश की।विवाहिता ने अपने परिजनों को सूचना कर बुलाया और थाना फरह में प्रियंका के पति रघुवीर  और देवर महेश एवं मोनू,ननद लाडो, सास मुन्नी और ससुर सुनहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*