
फरह।थाना क्षेत्र अंतर्गत 54 वर्षीय पिंगरी निवासी लक्ष्मण सिंह की कस्बे फरह में कपड़ों की दुकान है हर रोज की बातें बीती रात्रि भी वह अपनी दुकान बंद कर घर को निकला तो नगला विशु के पास अज्ञात लोगों ने लाठी डंडा एवम हथियारों से पीटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। देर रात तक लक्ष्मण सिंह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजना शुरू किया तो लहूलुहान पड़ा नगला बसु के पास परिजनों को लक्ष्मण सिंह का शव मिला।अधेड़ की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान एवं थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह मैं फोर्स पहुंच गए। और फॉरेंसिक टीम बुलाकर सबूत इकट्ठे किए।सीओ रिफाइनरी विनय कुमार चौहान ने बताया प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का लग रहा है। इस मामले में मृतक के पुत्र ताराचंद ने थाना फरह में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह का कहना है टीम गठित कर जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जा सकता है।






