फरह।सूर्या फाउंडेशन द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम दीनदयाल धाम में हुआ जिसमें भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिव्या चौहान ने वृक्ष लगाकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि हमें शुभ कार्यों जन्मदिन ,वैवाहिक वर्षगांठ,शादी के अवसर पर पौधा लगाकर पर्यावरण सरंक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए,हमें अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए,संस्था द्वारा बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है और प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में जुड़ना चाहिए,जिससे जो ग्लोबल वार्मिंग का खतरा आ रहा है उसे रोका जा सके इस मौके पर सूर्या फाउंडेशन ब्रज क्षेत्र के प्रमुख गिरीश जी ने बताया संस्था इस कार्य में पूर्ण लगन से लगी हुई है,प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे और सभी से वृक्ष लगाने का आह्वान किया।राम पाठक,कृष्ण गोपाल,पप्पू,संजय तिवारी,,सत्यप्रकाश,मनोज,उपदेश,







