मथुरा :(दो कथा वाचकों का अपहरण करके फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को स्वॉट टीम और जमुनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जमुनापार प्रदीप कुमार और स्वॉट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार ने लक्ष्मीनगर के पास से 15 हजार के इनामी बदमाश मनोज को घेराबंदी करके दबोचने में सफलता प्राप्त की,,
विगत वर्ष प्रख्यात शास्त्री मृदुलकांत के दो शिष्य कथा वाचकों रविशंकर मिश्रा और नागेश मिश्रा का हुआ था अपहरण,, मांगी गई थी दो करोड़ की फिरौती,, पुलिस ने अपह्रत कथा वाचकों को सकुशल किया था बरामद,, पुलिस अभी तक भेज चुकी है एक दर्जन से अधिक अपहरणकर्ताओं को जेल,, अभी एक अपहरणकर्ता चल रहा है फरार,,
एसपी सिटी श्री सिंह ने कहा फरार एक अभियुक्त को भी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार,,
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जमुनापार प्रदीप कुमार,, स्वॉट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार,, एसआई स्वाट सुल्तान सिंह,, एसआई जमुनापार प्रेमपाल,, एसआई मुनेंद्र सिंह,, आरक्षी स्वॉट सुरेन्द्र सिंह,, लोकेश कुमार,, नितिन कुमार आदि रहे शामिल !!






