डीलएलएड की तीसरी कांउसलिंग पर टिकी कालेजों की निगाहें

भरत लाल गोयल
——————————————
डीलएड की दो काउंसलिंग के बाद भी अपेक्षित परिणाम न मिलने पर अब कालेजों की नजर तीसरी काउंसलिंग पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि तीसरी काउंसलिंग जुलाई के अंत में हो सकती है।
इस बार डीएलएड जैसे महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्टूडेंटस का मोह टूट गया हे। इसके कारण जो भी रहे हो, लेकिन कालेजों में खाली सीटें यही इंगित कर रही है। इसके बाद भी कालेज संचालकों ने उम्मीदों का साया नहीं छोडा है। उनको आशा है कि तीसरी काउंसलिंग में उनकी रिक्त सीटें भर सकती हैं। इसके लिए उन्होने अभी से जतन शुरू कर दिए है। हालांकि इस मोहभंग के पीछे बीएड को पुन प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए आवश्यक योग्यता माना जाना भी बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक कालेजों की जीवनरेखा बनी डीएलएड इस बार उनको बडा झटका दे रही है।


——————————————-
फरह में ये कालेजों में चल रहा डीएलएड का पाठयक्रम
———————————
महुअन स्थित मुकदम बिहारीलाल महाविधालय ग्रुप के पांच कालेज डीएलएड कोर्स में स्टूडेंटस को प्रशिक्षित कर रहे हैं। कालेज में बीएड, पालीटेक्निक, आईटीआई और बीएबीएसी , एमएमसी की कक्षाएं भी संचालित हैं।


—————————————–
कस्बा स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में भी पिछले साल से डीएलएड प्रशिक्षण कार्यकम संचालित है। हरे भरे लॉनयुक्त और एकांत में स्थित कालेज में बीएबीएसी और आईटीआई के कोर्स भी चल रहे हैं।


——————————————
फरह से आगरा की ओर तीन किलोमीटर पींगरी रोड पर स्थित एडीफाई में सालों से डीएलएड/बीटीसी कोर्स संचालित है। संस्थान में पालीटेक्निक के अलावा बीसीए और एमसीए व एमबीए पाठयक्रम भी चल रहे हैं।


——————————————
फरह अछनेरा रोड पर ब्लॉक मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर नवल किशोर डिग्री कालेज में अभी बीएबीएसी के कोर्स शुरू हुए हैं। संस्थान का अपना इंटरकालेज भी चल रहा है। आसपास के पिछडे गांवों के लिए कालेज वरदान साबित हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*