MATHURA-जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का प्रांगण बरसात के पानी में डूबा

-स्टूंडेंटस और अभिभावकों को करना पड रहा परेशानी का सामना
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————
मथुरा। बरसात के पानी ने किसानों के खेत में कहर बरपा रखा है तो गली मोहल्लों में भी तबाही का मंजर पैदा कर दिया है। कई जगह हाईवे भी पानी में डूब गया है।


बुधवार को हुई बरसात से प्रतिष्ठान भी प्रभावित हुए। बाद स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का प्रांगण पूरी तरह पानी में डूब गया। हालात इस कदर वेकाबू हो गए कि स्टूडेंटस को निकलने तक का रास्ता नहीं रहा। स्टाफ और छात्र छात्राएं पानी में निकलने को मजबूर रहे। गौर तलब हो कि डायट पर वर्तमान में शिक्षण कार्य के अलावा डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का मूल्यांकन भी चल रहा है। ऐसे में बाहर से भी स्टाफ मूल्यांकन कार्य के लिए डायट आ रहा है। ऐसे में उनको भी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। माना जा रहा है कि यदि एक दो बरसात और ऐसी हो गई तो पूरा मैदान पानी में डूब जाएगा। संस्थान का रास्ता ही चॉक हो जाएगा। इन हालातों में बाहर से पढने आ रहे स्टूडेंटस को परेशानी उठानी पडेगी।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*