एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के विशेष पर्यवेक्षण तथा सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान के नेतृत्व में हाइवे पुलिस,, स्वॉट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सनसनीखेज हत्याकांड का किया खुलासा

विगत 13 जुलाई की शाम को पॉश कालोनी राधापुरम एस्टेट निवासी महिला चिकित्सक खुशबू अग्रवाल ( फिजियोथिरैपिस्ट ) की गला रेतकर की गई थी निर्मम हत्या,,
एसएसपी बबलू कुमार ने सनसनीखेज वारदात को लिया था चुनौती के रूप में,,,
एसएसपी श्री कुमार के निर्देशन में एसपी सिटी श्री सिंह पुलिस टीम के साथ लगे हुए थे घटना का सुराग तलाशने में,,
एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान,, थाना प्रभारी हाइवे उदयवीर मलिक,, स्वॉट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार,, सर्विलांस टीम प्रभारी राकेश कुमार ने मंडी चौराहा के पास से हत्यारोपी रविंद्र पुत्र मोहन सिंह निवासी नगला टोंटा थाना मगोर्रा मथुरा को किया गिरफ्तार,, हत्यारोपी की पत्नी पिछले एक साल से रहती है साड़ू के यहां,, हत्यारोपी से पत्नी ने कहा था पहले लाओ तीन लाख रूपए दिखाओ तब चलूंगी ससुराल,,
हत्यारोपी ने घटना के दिन मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहा पर पी थीं 6-7 बीयर,, नशा होने पर लूट करने घुसा था राधापुरम एस्टेट में,, डा. खुशबू अग्रवाल के मकान का दरवाजा खुला देखकर हत्यारोपी घुसा था अंदर,, डा. के शोर मचाने और छीना झपटी होने पर हत्यारोपी रविंद्र ने चाकू से गला काटकर की थी हत्या,, मर्डर होने के बाद महज 30 सेकेंड में कालोनी से भागा था आरोपी,,
हत्यारोपी सीसीटीवी में हो गया था कैद,,
पुलिस ने खून से सने कपडे और जूते किए बरामद,,
प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी श्री कुमार ने कहा इस हत्याकांड के खुलासे में 100% निर्देशन एसपी सिटी श्री सिंह का रहा,,
एसएसपी ने एसपी सिटी और सीओ रिफाइनरी समेत तीनों पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए दी शाबाशी,, एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया 20 हजार का नगद इनाम,, इसके अलावा घटना का खुलासा करने वाले अधीनस्थ अधिकारियों को दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र,,
पुलिस टीम में थाना प्रभारी हाइवे उदयवीर मलिक,, सर्विलांस टीम प्रभारी राकेश कुमार,, स्वॉट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार,, उपनिरीक्षक गोविंद सिंह,, उपनिरीक्षक स्वॉट सुल्तान सिंह,, उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन,, आरक्षी हाइवे राघवेन्द्र,,
आरक्षी सर्विलांस गोपाल,, विपिन,, अभिनय,, राघवेन्द्र सिंह,, योगेश,, महिला आरक्षी कृष्णा चौधरी,, एवं स्वॉट टीम से रोहित कुमार और विशाल गौतम रहे शामिल !!






