– डीएम और एसडीएम भी हुए कार्यक्रम में शरीक
– हवनयज्ञ के साथ हुआ श्रीमद भागवद कथा का समापन
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

फरह। दीनदयालधाम स्थित कामधेनू गौशाला में आयोजित गौमाता श्रीमदभागवद कथा का रविवार को हवनयज्ञ के साथ समापन हो गया। सुवह हवनयज्ञ किया गया। इसमें जनपद के डीएम और एसडीएम भी यज्ञ में आहूति देने पहुंचे। इसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में दस हजार से ज्यादा लोग प्रसाद ग्रहण करने धाम पहुंचे।
कामधेनु गौशाला में सात दिन से श्रीमद भागवद कथा का आयोजन हो रहा था। गायों को कथा श्रवण कराई जा रही थी। गीत संगीत के साथ भागवद कथाओं का गायों ने भी सात दिन तक आनन्द लिया। गायों के अलावा ग्रामीण भी कथा श्रवण करने गौशाला पहुंचे। मखदूम के नरेन्द्र सिंह पाल की ओर से आगन्तुकों के सम्मान की व्यवस्थाएं रहीं। रविवार को विशालभंडारे का आयोजन भी नरेन्द्र के सौजन्य से किया गया था। इसमें आसपास के गांवों के ग्रामीणों के अलावा आगरा मथुरा के लोगों ने भी भाग लिया। इस मौके पर स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पुण्य का कार्य है। उनके विचारों में काफी समय से यह गौकथा का प्रायोजन का चल रहा था। लोगों से सलाह के बाद इस कार्यक्रम को मूर्तरूप दिया। इसमें स्थानीय और अन्यत्र के लोगों को बिशेष सहयोग रहा। इस मौके पर सुरेश सिंह चौहान, विनोद सिंह राणा, जितेन्द्र, बिष्णुशर्मा,रजकुमार अध्यक्ष प्रधान संगठन व अन्य हजारों लोग मौजूद थे।






