महुअन टोल पर हाईवे डूबा बरसात के पानी में
– अव्यवस्थाओं की भेंट चढ रहा एनएच-2
– रिलाइंस बसूल रही मोटा टोल टैक्स
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–
फरह। महुअन टोल पर एक तरफ का हाईवे बरसात के पानी में डूब गया है। वाहन चालक पानी से होकर अपने वाहन निकालने को मजबूर हैं। हालांकि दोपहिया वाहनों के लिए फास्ट टैग लाइन को खाली किया गया है ताकि उनके साथ पानी में हादसा न हो जाएग।

दरअसल बरसात के पानी में आगरा मथुरा साइड की वीआईपी लेन पूरी तरह डूब गई है। लेन में दो दो फुट पानी भर गया है। कार या अन्य वाहन चालक पानी में होकर अपने वाहन ले जा रहे हैं। लेकिन दोपहिया वाहन चालकों के समक्ष समस्या थी। इतने पानी में कई दुपहिया बाइक या स्कूटी चालक गिर गए। उनके साथ कोई बडा हादसा होता उससे पहले रिलाइंस ने फास्ट टैग वाली लेन को दुपहिया वाहन चालकों के लिए खोलना पडा। लेकिन यह समस्या नई नहीं है। हर बरसात में टोल पर यही दिक्कत का सामना यात्रियों को करना पडता है। वाहन चालकों से मोटा टोल टैक्स बसूलने के बाद भी टोल पर अभी तक ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं हो सका है। लापरवाही का आलम इस कदर है कि यात्रियों को आए दिन इसकी कीमत चुकानी पड रही है। दूसरी ओर टोल अधिकारियों का कहना है कि दोनों ओर बरसात के पानी के निकास को गहरे गहरे बोर करवाए गए थे। लेकिन वे बोर असफल हो गए। क्यों कि बरसात के पानी को किसानों के खेतों में निकाल नहीं सकते। वे इस बात का बिरोध करते हैं। हालांकि इसकी समस्या समाधान को एनएचएआई को लिखा गया है।






