MATHURA-अंडरपास को लेकर महुअन के ग्रामीण डीएम से मिले

फुट ब्रिज बनाने पहुंची कम्पनी के कर्मचारियों को भगाया ग्रामीणों ने
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरा। एनएच- 2 पर महुअन के समीप खूनी बने कट पर फुट ब्रिज के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में उबाल आ गया है। ग्रामीणों की मांग गांव के कट पर अंडरपास निर्माण को लेकर है। शुक्रवार को ग्रामीण डीएम से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया। डीएम ने ग्रामीणों को अंडरपास निर्माण को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को गांव प्रधान प्रतिनिधि रनवीर सिंह, पूर्व बीडीसी चन्द्रपाल सिंह, जल्लो, अमरपाल, शिबसिंह, मंसो, सोरनसिंह आदि दर्जनों ग्रामीण डीएम से मिले। ग्रामीणों ने उनको अवगत कराया कि गांव का कट बेहद खूनी है। दर्जनां घटनाएं यहां पर हो चुकी है। रिलाइंस कन्स्ट्रशन गाव पर फुट ब्रिज बनाना चाहती है। इससे ग्रामीणों का नुकसान होगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लोग दूसरी ओर अपने वाहन ले जाते हैं । इसके अलावा वे खेतों पर हाईवे पार कराकर पशुओं को भी चराने ले जाते हैं। इन हालों में फुट ब्रिज से समस्या हल नहीं हो सकती । डीएम को ग्रामीणों ने इस बावत एक ज्ञापन भी दिया है। डीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि एनएचएआई के अघिकारियों से वार्ता कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
——————————————
फुट ब्रिज बनाने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने भगाया
गुरूवार को महुअन कट पर एलएंडटी के ठेकेदार और कर्मचारी फुट ब्रिज बनाने की शुरूआत करने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों को भनक लगते ही वे वहां एकत्रित हो गए और कर्मचारियों को वहां से भगा दिया। झंडीपुर के प्रधान फौरन सिंह का कहना था कि सरकार केवल झुनझुना दिखा रही है। बिना अंडरपास के समस्या हल नहीं हो सकती। जब तक अंडरपास नहीं बनेगा। ग्रामीण आन्दोलन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*