न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
—————————————-
मथुरा। आईओसीएल की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर पहल करते हुए रिफाइनरी गेट नं 9 के समीप मोहनी फिलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए शुक्रवार को शौचालय का लोकार्पण किया गया।

केन्द्र सरकार के स्वच्छता अभियान को बढावा देते हुए आईओसीएल आगे आ रहा है। शुक्रवार को कार्पोरेशन के अधिकारियों व फिलिंग स्टेशनों के डीलरों ने संयुक्तरूप से इस अभियान को चारचांद लगाए।
दिव्यांगों के शौचालय का लोकार्पण करते समय मुख्य अतिथि दिव्यांग नीतू अग्रवाल ने कहा कि संस्थान की यह अनूठी पहल है। इससे दिव्यांग लाभान्वित होंगे। बरिष्ठ प्रबंधक आईओएसील मोहन खेडा आगरा ने कहा ि कइस तरह के शौचालय नगरपंचायतों, ग्राम पंचायतों और नगरनिगमों को भी निर्मित कराने चाहिए। सरकार की पहल को आगे बढाना चाहिए। उन्होने कहा कि दिव्यांगों के प्रति समाज को संवेदनशील बनना होगा। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि ने फीता काटकर लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि का प्रबंधक ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न फिलिंग स्टेशनों के डीलर, आपूर्ति अधिकारी आईओसीएल तरूण अग्रवाल और ग्रामीण मौजूद थे।






