संसद में अविश्वास प्रस्ताव LIVE News: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सात घंटे का समय तय किया गया है. सरकार की ओर से खुद पीएम मोदी सहित पांच बड़े नेता और मंत्री बहस में हिस्सा लेंगे.

संसद में अविश्वास प्रस्ताव LIVE: मोदी सरकार के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है और चर्चा के बाद वोटिंग होगी. सरकार की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है तो वहीं विपक्ष का भरोसा है कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरकार को संसद में बेनकाब करने का मौका मिलेगा. अविश्वास प्रस्ताव में सभी पार्टियों के बोलने का समय तय कर दिया गया है. संख्या के हिसाब से पार्टियों के समय तय हुए हैं. बीजेपी को सबसे ज्यादा 3 घंटे और 33 मिनट बोलने का समय मिला जबकि कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है. अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए एबीपी न्यूज़ के साथ बने रहें.
संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर LIVE UPDATES पढ़ें-
राहुल गांधी के पीएम मोदी के गले लगने से स्पीकर सुमित्रा महाजन नाराज हो गई हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा बर्ताव सदन में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. प्रधानमंत्री जब सदन में बैठे हैं तो वो नरेंद्र मोदी नहीं है बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं. इसके अलावा उन्होंने जब अपनी सीट पर जाकर आंख चमकाई तो वो भी सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है. पीएम पद की गरिमा होती है और सदन की गरिमा होती है जिसका पालन किया जाना चाहिए. स्पीकर ने कहा कि राहुल गांधी मेरे बेटे जैसे हैं और राहुल गांधी का भविष्य है, उनका नेतृत्व खुलने दीजिए, हमें संसद की गरिमा बनाए रखनी है.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण
04.13 PM बीजेपी के खिलाफ गठबंधन पर राजनाथ सिंह ने तगड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गठबंधन के समय पर नेता की बात आते ही गठबंधन बिखर जाएगा. ये अवसरवाद की राजनीति का परिचायक है और इसका असर नहीं होगा.
04.12 PM भाषण के दौरान राजनाथ सिंह ने एक विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए एक शायरी का सहारा लिया और कहा-‘मेरी हिम्मत को सराहो, मेरे हमराही बनो, मैंने एक शमां जलाई है हवाओं के खिलाफ, इस हकीकत को समझो’.
04.10 PM पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार की तरफ से दिए गए 1 रुपये में से 16 पैसा जनता तक पहुंचता है लेकिन आज मोदी सरकार में पूरा एक रूपया लोगों तक पहुंचता है. जिस व्यक्ति पर पूरा देश विश्वास कर रहा है उस पर विपक्ष को विश्वास नहीं है ये दुर्भाग्यपूर्ण है. -राजनाथ सिंह
04.08 PM देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. दुनिया की नजर में आज भारत में कारोबार करना आसान हुआ है. देश में कारोबार करना आसान हो गया है. देश में विदेशी निवेश 150 बिलियन डॉलर हो गया है. भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है और इसने वृद्धि के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है, ये बहुत बड़ी बात है.
04.06 PM 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था टॉप 3 अर्थव्यवस्था में शामिल होगी और चार साल में इकोनॉमी 9वें से छठे स्थान पर आ गई है. हमारी सरकार में महंगाई घटी है. मोबाइल फैक्ट्री 4 साल पहले बामुश्किल 2-3 होती थीं और 4 साल के अंदर ही इनकी संख्या 120 तक पहुंच गई है.
04.02 PM राजनाथ सिंह ने बीजेपी विरोधी गठबंधन पर तगड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से गति हासिल कर रही है और कई एजेंसियों ने इसका समर्थन किया है. देश जल्द ही विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं ंमें से शामिल हो जाएगा. देश की जीडीपी 7.8 फीसदी पर जा सकती है.
04.00 PM लोकतंत्र में विपक्ष का सम्मान जरूरी है और विपक्ष को भी देश के जनादेश का सम्मान करना चाहिए. काफी समय के बाद किसी एक पार्टी को जनता का पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है और विपक्ष को इस बात को भूलना नहीं चाहिए. नोटबंदी के बाद भी देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी है और इससे साफ होता है कि देश की जनता ने नोटबंदी को स्वीकार किया है. त्रिपुरा में बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई है.
03.55 PM:विपक्ष को सोचना चाहिए कि जिस सरकार को देश की जनता का पूर्ण जनादेश हासिल है उसके खिलाफ गैरजरूरी तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाकर क्या हासिल होगा. जिस नेता पर पूरे देश को विश्वास है और उसकी पार्टी ने अकेले दम पर बहुमत हासिल किया है उसके खिलाफ ऐसा करना कहां तक सही है. -राजनाथ सिंह
03.55 PM:गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 15 सालों के बाद सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और इसके बाद यूपीए की सरकार आई तो हम लोगों ने कभी इस बात की कोशिश नहीं कि कांग्रेस (यूपीए) की सरकार के खिलाफ इस तरह का कदम उठाया जाए. हमने जाना कि यूपीए को जनता का विश्वास प्राप्त है लिहाजा हम लोगों ने कभी उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अनावश्यक रूप से लाने की कोशिश नहीं की.
03.55 PM:गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बीजेपी के लिए कहा था कि हम दो हमारे दो और आज हम बहुमत में हैं. नोटबंदी के बाद भी यूपी में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई ये नोटबंदी को असफल बताने वालों के लिए जवाब था. कई सालों के बाद एक अकेली पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोकसभा में पूरा बहुमत हासिल किया जिसका साफ अर्थ है कि बीजेपी पूरे देश की पार्टी बन चुकी है.
03.55 PM:गृहमंत्री राजनाथ सिंह संसद में अविश्नास प्रस्ताव पर भाषण दे रहे हैं.






