FARAH-सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आकर पुलिस ने खनन में पकड़े ट्रैक्टर छोड़े

विष्णु शर्मा
क्राइम रिपोर्टर मथुरा

फरह। मंगलवार की सुबह मखदूम गांव के समीप से अवैध रूप से मिट्टी डाल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने पकड़ा था बताया गया कि अवैध खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ चालकों को ही पकड़ा था लेकिन पुलिस ने किसी व्यक्ति को पकड़ने से इनकार किया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ यह तूल काफी बढ़ता जा रहा है पुलिस की कार्रवाई पर लोग नाराज हैं खनन में पकड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दोपहर बाद सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आकर पुलिस ने छोड़ दिया है। एसएसआई उदयवीर सिंह ने बताया खनन में पकड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मुचलके भर छोड़ दिया गया। जिले के कप्तान पूरी तरह भ्रष्टाचारी पर रोक लगाने की मेहनत कर रहे हैं तथा ऐसे पुलिसकर्मियों के द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है सत्ताधारी नेताओं और सफेदपोशों के नेताओं के आगे वर्दी का रंग फीका पड़ गया। नेता और पुलिस की मिलीभगत से गलत कार्य  को बढ़ावा मिल रहा है तथा क्षेत्रीय जनता सवाल उठा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*