टीजीटी पीजीटी के बिज्ञापन रदद के बाद एलटी ग्रेड पर लटकी तलवार

——————————————
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
प्रदेश  सरकार द्वारा एडेड स्कूलों के टीजीटी पीजीटी -2016 का विज्ञापन रदद करने के बाद अब एलटीग्रेड भर्ती पर तलवार लटक गई है। दरअसल प्रदेश सरकार ने वर्तमान में स्कूलों मे ंन पढाए जाने वाले विषयों का हवाला देकर ऐेसे पदो ंके शिक्षकों के पद खत्म करने के उददेश्य से बिज्ञापन को निरस्त कर दिया। जिसमें हाईस्कूल मे ंजीव विज्ञान, इंटर में संगीत आदि विषय सम्मिलित थे। लेकिन सवाल अब यह है कि यही बिषय एलटीग्रेड में भी थे। उन विषयों पर आयोग ने आवेदन भी मांगे थे। अब पेंच अर्हता निर्धारण को लेकर एलटीग्रेड में भी फंस सकता है। अभ्यर्थी इसके बाद इस उहापोह में हैं कि क्या इसका बिज्ञापन भी रदद हो सकता है। बता दें कि आयोग ने एलटीग्रेड परीक्षा की तिथि भी 29 जुलाई निर्धारित कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*