न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
—————————————-
फरह। सपा सरकार ने विकास की जगह विनाश पैदा किया। अतार्किक नीति और भ्रष्टाचार से प्रदेश दस साल पीछे खिसक गया है। जांच में खुलकर भ्रष्टाचार सामने आ रहा है।

ये उदगार भाजपा पदाधिकारियों की फरह में हुई बैठक में वक्ताओं ने व्यक्त किए। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजदर्शन पचौरी ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में खुलकर नकल की प्रवृत्ति को बढावा दिया। यही नहीं पुलिस में हाईस्कूल के अंकों के आधार पर पुलिस भर्ती कर ली। श्री पचौरी ने कहा कि अंकों के आधार पर ऐसे युवा भी भर्ती हो गए, जो अपना नाम तक ठीक से नहीं लिख सकते। इससे बडी बिडम्बना और क्या हो सकती है। मंडल अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सपा शासन में हुए घोटाले खुलकर सामने आ रहे हैं। भर्ती में खुलकर भाई भतीजा चला। प्रदेश इनका रखैल बन गया था। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा स्वच्छ और पारदर्शी शासन देने की रही है। शिक्षा में सुधार अब दिख रहा है। महीपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने नकल पर अंकुश लगाया है। प्रदेश में प्रतिभाएं अब विकसित होंगी। शिक्षा विभाग में अध्यापकों की नियुक्ति में इंटरव्यूह खत्म कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है। उनहोने कहा कि सपा और बसपा सरकार जहां नोकरियों में इंटरव्यूह पर जोर दे रही थीं। तो इसके पीछे सिर्फ उनका मकसद भ्रष्टाचार को जन्म देना था। इंटरव्यू हके नाम पर खुलकर लूट हो रही थी। यह किसी से छुपा नहीं है। इस मौके पर ठा केके सिंह, पारसनाथ, ठा सुरेश सिंह चौहान, सुनील मित्तल, नरेन्द्र सिंघल, पप्पू पचौरी, चौ महावीरसिंह आदि मौजूद थे।






