——————————————
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

राजस्थान में रविवार और सोमवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा सम्पन्न हुई। प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिसा लिया। परीक्षा कीशुचिता बनी रहे और निष्पक्षता से यह सम्पन्न हो, इसके लिए राजस्थान सरकार ने काफी एहतियात बरती। परीक्षा में मुन्ना भाईयों की पहचान करने के लिए आधारकार्ड का सहारा लिया गया। इसके अलावा नकलरोधी दस्तों को सक्रिय किया गया। पेपर आउट नहो, इसके लिए दो दिन इंटरनेट को प्रदेश में बिलकुल बिच्छेदित कर दिया गया। हालांकि इससे आम आदमी को भी परेशानी उठानी पडी। गौर तलब हो, पूर्व में राजस्थान में पुलिस भर्ती का दो बार पेपर आउट होने से इस बार सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड के माथे पर बल पड गए थे। उनके सामने निष्पक्षता से भर्ती कराना चुनौती बन गया था।






