न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
—————————————–

मनुष्यों को कथा भागवद सुनते देखा होगा, लेकिन दीनदयालधाम में गौमाताएं श्रीमद भागवद कथा का श्रवण कर रही हैं बडी तन्मयता से।
ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिल रहा है। यह अनूठी पहल स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह की रही है।
गायों में 33 केटि देवताओं का वास माना गया है। हिन्दू शास्त्रों में यह माना गया है कि श्रीमद भागवत कथा को देवता भी बडे चाव से सुनते थे और अपनी कृपा बरसाते थे। बस इसी किवदंती के तहत स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने कामधेनु गौशाला में श्रीमदभागवद कथा का सोमवार से आयोजन करायाग। गौशाला की 30-40 गायों से श्रीमदभागवद कथा को बडे भाव से सुना। ऐसा लग रहा था क मानो गाय कथा नहीं सुन रहीं हो वरन गायों के बेश में मनुष्य कथा का रसपान कर रहे हों। गौशाला में हर समय उछलकूद करने वाले दो बछडे तो कथा श्रवण में इस कदर तल्लीन हो गए कि अपने शरारतपन को विसरा बैठे। इस मौके पर दीनदयालधाम के ग्रामीणों के साथ बाहर से भी लोग इसका आनन्द लेने आए।






