डीएलएड का मूल्यांकन में कापियों में निकल रहे नोट

– एक जुलाई से डायट पर चल रहा लगातार जांच परीक्षण
न्यूजटीम। पीडीयू समाचार

—————————————-
मथुरा। प्रदेश में दो लाख डीएलएड स्टूडेंटर की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का मूल्यांकन डायट मथुरा पर तेजी स ेचल रहा हैं । अभी दो दिन पूर्व बीटीसी का मूल्यांकन समाप्त हुआ है। डीएलएड में संख्या ज्यादा देख परीक्षक भी बढाए गए हैं। डायट मथुरा पर मूल्यांकन जल्दी समाप्त हो, इसके लिए प्राचार्य मुकेश अग्रवाल ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाई हैं। यही नहीं मूल्यांकन भी निष्पक्ष और ईमानदारी से हो, इसके लिए परीक्षकों को हिदायत दी गई है। केन्द्र पर लगभग 20 टेबल मूल्यांकन के लिए लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पांच पांच परीक्षक लगाए गए हैं। साइंस, मैथ, हिन्दी, कम्प्यूटर और सामाजिक बिषयों की कापियां का केन्द्र पर तेजी से मूल्यांकन चल रहाहै। डायट के सूत्रों के हवाले से इस सप्ताह में मूल्यांकन कार्य निपट जाएगा। बता दें कि डायट पर बीटीसी और डीएलएड की लगभग 50 हजार कापियां मूल्यांकन के लिए आई हैं। डायट प्राचार्य मुकेश अग्रवाल के अनुसार मूल्यांकन में तेजी लाई गई है। जल्द कापियां जांच कराकर परीक्षा नियामक प्राधिकरण को भेज दी जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*