– प्रदेश सरकार सम्भवतया इस भर्ती में भी करेगी साक्षात्कार समाप्त
– अगले माह तक आ सकता है नया बिज्ञापन ज्यादा वैकेंसीज के साथ
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–

सपा शासन में एडेड बिधालयों में निकाली गईं टीजीटी- पीजीटी की लगभग 9000 भर्तियों का विज्ञापन भाजपा सरकार ने रदद कर दिया। अब अभ्यर्थियों की उम्मीद जगने लगी है कि यह भर्ती बिना रिश्वत के ईमानदारी से सम्पन्न होगी। प्रदेश सरकार इसमें भी सम्भवतया इंटरव्यूह प्रक्रिया को समाप्त करेगी।
ळालांकि विज्ञापन रदद के पीछे कई बिषयों में विसंगति का तर्क दिया गया है। यानी कई ऐसे पद भी अध्यापकों के उसमें सृजित थे, जो अब सकूलों में बिषय नहीं पढाए जा रहे हैं। ऐसे 231 पदों को सरकार ने समाप्त किया है। माना जा रहा है कि अगले माह इसका नया बिज्ञापन आ सकता है। इसमें सम्भवतया 28000 रिक्तियों पर आवेदन चयन आयोग मांग सकता है। आयोग के सूत्रों के अनुसार यह भी माना जा रहा है कि नए सिरे से बिज्ञापन जारी होगा, तो इसमें सभी स्तरों पर इंटरव्यूह भी नहीं होगा। यानी सिर्फ लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन होगा। हालांकि बीएड बेरोजगार संघ ने सरकार के इस कदम की भूरि भूरि प्रशंसा की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह किसी से नहीं छुपा है कि अभी तक साक्षात्कार के नाम पर भारी अनियमितताएं भर्ती में होती रही हैं। खुलकर इंटरव्यूह में लेनदेन होता रहा है। इससे योग्य अभ्यर्थी आहत थे।






